उत्तरकाशी के जुणगा गांव के आवासीय भवन में लगी आग, दो घायल
-एसडीआरएफ व फायर सर्विस ने पाया नियंत्रण
उत्तरकाशी, 27 अप्रैल (हि.स.)। रविवार की मध्य रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि ब्रहमखाल के पास जुणगा गांव में एक आवासीय भवन में आग लग गई। इस घटना में प्रमिला भंडारी (उम्र लगभग 55 वर्ष) व सुमेर सिंह भंडारी (उम्र लगभग 60 वर्ष) घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
सूचना पर पोस्ट चिन्यालीसौड़ से अपर उप निरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम के पहुंचने तक स्थानीय स्तर पर राहत कार्य प्रारंभ हो चुका था। एसडीआरएफ एवं फायर सर्विस की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया व आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

