आजादी के 80 साल बाद सुमाड़ी गांव को सड़क की स्वीकृति

WhatsApp Channel Join Now
आजादी के 80 साल बाद सुमाड़ी गांव को सड़क की स्वीकृति


नई टिहरी, 30 अक्टूबर (हि.स.)। आजादी के आठ दशक बाद आखिरकार कीर्तिनगर ब्लॉक के दूरस्थ सुमाड़ी गांव के लिए सरकार ने मोटर मार्ग की स्वीकृति दे दी है। करीब 5 किमी लंबे मोटर मार्ग के लिए 2.03 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खासा उत्साह है।

कीर्तिनगर ब्लॉक की डागर पट्टी स्थित सुमाड़ी गांव तक मोटर मार्ग पहुंचाने की दिशा में विधायक विनोद कंडारी ने महत्वपूर्ण पहल कराई है। यहां जखेड़ से सुमाड़ी होते हुए कपरोली गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग को वित्तीय स्वीकृति मिली है। जिससे सुमाडी गांव तक सड़क पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। विधायक कंडारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सड़क निर्माण का वादा किया था। उन्होंने सड़क की स्वीकृति पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया है।

कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि जखेड़-सुमाड़ी-कपरोली मोटर मार्ग को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इसकी निविदा जारी कर सड़क निर्माण शुरू कराया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769537 Articles

Share this story