आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिया धरना

WhatsApp Channel Join Now
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिया धरना


पौड़ी गढ़वाल, 13 अप्रैल (हि.स.)। मानदेय बढा़ने सहित विभिन्न समस्याओं के हल की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सोमवार को पौड़ी में कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने जल्द ही समस्याओं के हल की मांग उठाई।

आंगनबाड़ी बीते गुरुवार से पौड़ी में डीएम कार्यालय के बाहर अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रही है। सोमवार को धरना देते हुए संगठन की पदाधकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों का मानदेय 140 रुपये प्रतिदिन बढ़ाया जाए और केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी भेजा जाए। कहा कि बिना किसी अतिरिक्त अर्हता के सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये का प्रावधान को भी लागू किया जाए।

उन्होंने खाते से तीन सौ रुपये की कटौती के प्रस्ताव पर भी नाराजगी जताई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बायोमेट्रिक मशीन से जोड़ने का आदेश भी निरस्त करने की मांग उठाई। धरना देने वालों में संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रिंकी रावत, कोषाध्यक्ष ललिता, उपाध्यक्ष सविता, जिला प्रभारी दिनिता रावत, रीना थपलियाल, सरोजनी, विनिता, सुषमा, सुनीता आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story