अधिकारी-कर्मचचारी ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं को दिलाएं लाभ

WhatsApp Channel Join Now
अधिकारी-कर्मचचारी ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं को दिलाएं लाभ


नई टिहरी, 03 अक्टूबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत जाखणीधार ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और पात्र लाभार्थियों तक सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दिया गया। शनिवार को आयोजित शिविर का टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया। शिविर में महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट सहित अन्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को दिया गया।

विधायक उपाध्याय और ब्लॉक प्रमुख नौटियाल ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं मिलती है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. राम प्रकाश, ज्येष्ठ प्रमुख त्रिलोक बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य शकुंतला पंवार, बीडीओ रोशन लाल, एबीडीओ दिग्विजय सिंह, प्रधानाचार्य जयप्रकाश डबराल, एडीओ पंचायत केआर रतूड़ी, दीपिका तिवाड़ी, धनेश पालीवाल, जयवीर रांगड़ आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story