अखिलेश यादव के बयान के विरोध में तरपालीसैंण में भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

WhatsApp Channel Join Now
अखिलेश यादव के बयान के विरोध में तरपालीसैंण में भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पुतला


पौड़ी गढ़वाल, 25 अक्टूबर (हि.स.)।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंडवासियों को लेकर दिए गए कथित घुसपैठियों वाले बयान के विरोध में रविवार को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के तरपालीसैंण में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा गणेश सिंह राठी नेगी नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए आक्रोश जताया।

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड वीरों, सैनिकों, राष्ट्रभक्तों और मेहनतकश लोगों की भूमि है। देवभूमि की जनता के सम्मान, अस्मिता और स्वाभिमान के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय नेताओं को उत्तराखंड की जनता के प्रति बयान देते समय जिम्मेदारी और मर्यादा का परिचय देना चाहिए।

कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की पहचान, संस्कृति और स्वाभिमान सर्वोपरि हैं। प्रदेश की जनता के सम्मान के विरुद्ध दिए जाने वाले बयानों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाता रहेगा।

इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज रावत, थलीसैंण की ब्लॉक प्रमुख सुनीता रावत, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉ. दिनेश चौहान, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह नेगी, मंडल कोषाध्यक्ष दरमान सिंह रावत और मंडल मीडिया प्रभारी दीवान सिंह रावत (राठी) सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766582 Articles

Share this story