हस्तशिल्प उत्सव 2 जनवरी से,

WhatsApp Channel Join Now
हस्तशिल्प उत्सव 2 जनवरी से,


जोधपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक सोमवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उत्सव की तैयारियों, विभिन्न विभागों के दायित्वों एवं उनके क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

उत्सव का आयोजन जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जोधपुर, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान तथा नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में 2 जनवरी से 12 जनवरी तक किया जाएगा। बैठक में उत्सव स्थल एवं आयोजन अवधि, थीम, आधारभूत संरचना, स्टॉल दरों के निर्धारण तथा निविदा प्रक्रिया तय करने से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही नि:शुल्क आवंटन एवं विशेष एक्सक्लूसिव स्टॉल्स से जुड़े बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने उत्सव के दौरान सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने तथा टॉयलेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में आयोजन स्थल पर स्वच्छता एवं आगंतुकों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं पार्किंग, अग्निशमन तथा सफाई व्यवस्था से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त विद्युत, ब्रॉडबैंड एवं चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में भी विचार-विमर्श हुआ। इन व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के दायित्वों एवं उनके क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में उत्सव के विशेष आकर्षणों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं संगोष्ठियों के आयोजन पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उत्सव के उद्घाटन एवं समापन कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा उनसे संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) दौलत राम, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, महावीर चोपड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767119 Articles

Share this story