सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में हुआ 21 जोड़ों का तुलसी विवाह

WhatsApp Channel Join Now
सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में हुआ 21 जोड़ों का तुलसी विवाह


जोधपुर, 21 नवम्बर (हि.स.)। रातानाडा शिव रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर तुलसी विवाह का धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजन हुआ। इस अवसर पर विधि-विधान एवं धार्मिक परंपरानुसार माता तुलसी एवं भगवान शालिग्राम के 21 जोङो का विवाह संपन्न करवाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6.30 बजे महाआरती के साथ हुआ। इसके पश्चात तुलसी विवाह का मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। विवाह की सभी रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निभाई गईं। माता तुलसी एवं भगवान शालिग्राम को हल्दी एवं मेहंदी की रस्म निभाते हुए मंदिर महिला मंडल की महिलाओं ने विवाह के मंगल गीत गाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मंदिर पुजारी ललिता जोशी ने सभी श्रद्धालुओं को देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि तुलसी विवाह का पर्व धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। यह पर्व सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन का प्रतीक माना जाता है।इस अवसर पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी रंगोलियों एवं दीपों से भव्य रूप से सजाया गया। महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ मंगल गीतों पर नृत्य कर उत्सव की खुशियां मनाईं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781028 Articles

Share this story