सिक्किम के राज्यपाल को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

WhatsApp Channel Join Now
सिक्किम के राज्यपाल को दिया गार्ड ऑफ ऑनर


जोधपुर, 06 मार्च (हि.स.)। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर आज दोपहर वायुमार्ग से जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका पूर्व जेडीए चेयरमैन प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़ सहित कई भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने स्वागत किया। सिक्किम के राज्यपाल माथुर को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह नरपत नगर पाल रोड स्थित प्रकाश जीरावला के निवास स्थान पर गए। वहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वे राघवेन्द्र प्रताप सिंह के झालामण्ड गढ निवास स्थान पर गए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story