सहायक आचार्य भर्ती -2021 ऑटो राइनो लैरिंजोलॉजी विषय की मुख्य सूची जारी

WhatsApp Channel Join Now
सहायक आचार्य भर्ती -2021 ऑटो राइनो लैरिंजोलॉजी विषय की मुख्य सूची जारी


अजमेर, 11 मई(हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती -2021 के अंतर्गत ब्रॉड स्पेशलिटी- ऑटो राइनो लैरिंजोलॉजी के पद के लिए नौ अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों हेतु 15 एवं 16 दिसंबर 2025 को साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। साक्षात्कार उपरांत संबंधित सेवा नियमानुसार विज्ञापित पद के विरुद्ध अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story