सफाई सेवा मैराथन 2.0: एक ही दिन में 7 हजार टन कचरा साफ, निगम ने तोड़ा अपना पिछला रिकाॅर्ड

WhatsApp Channel Join Now
सफाई सेवा मैराथन 2.0: एक ही दिन में 7 हजार टन कचरा साफ, निगम ने तोड़ा अपना पिछला रिकाॅर्ड


सफाई सेवा मैराथन 2.0: एक ही दिन में 7 हजार टन कचरा साफ, निगम ने तोड़ा अपना पिछला रिकाॅर्ड


जयपुर, 05 नवंबर (हि.स.)। जयपुर में दिपावली के अवसर पर वृहद स्तर पर आयोजित ‘सफाई सेवा मैराथन-2026’ ने स्वच्छता का नया इतिहास रच दिया। एक ही दिन में निगम की टीमों द्वारा 7 हजार टन कचरा उठाकर शहर की तस्वीर बदल दी गई। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ यह अभियान देर रात्रि तक जारी रहा। अभियान के द्वारा स्वच्छ जयपुर के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य किया गया। शाम 7 बजे तक 7 हजार टन कचरा शहर से साफ किया गया।

नगर निगम महापौर सुनील कोठारी व आयुक्त ओम कसेरा की पहल पर चले इस एक दिवसीय वार्डवार विशेष सफाई अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ 9 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी सामान्य शिफ्ट के अलावा सुबह से शाम तक निरंतर कार्यरत रहे। सभी वार्डों में व्यापक संसाधन तैनात किए गए।

अभियान के दौरान एक ही दिन में 1000 से अधिक गार्बेज पॉइंट्स (कचरा बिंदु) और 100 से अधिक ओपन कचरा डिपो पूरी तरह हटाए गए। 10 ट्रांसफर स्टेशनों के माध्यम से पूरे शहर के कचरे को उसी दिन प्रोसेसिंग प्लांट भेजकर त्वरित निस्तारित किया गया।

सघन मॉनिटरिंगः

महापौर सुनील कोठारी, अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्र कुमार बंसल, जोन उपायुक्तों एवं उपायुक्त (स्वास्थ्य) ने फील्ड में रहकर अभियान का निरीक्षण किया।

मुख्य सड़कों से 50 से अधिक निराश्रित पशुओं को हिंगोनिया गौशाला भिजवाया गया तथा वार्डवार फॉगिंग करवाई गई।

अभियान के तहत 1100 हूपर्स, 102 जेसीबी एवं लोड यूनिट, 117 डम्पर एवं ट्रक तथा 177 ट्रैक्टर-ट्राॅली सहित विभिन्न सफाई संसाधनों को मैदान में उतारा गया। आधुनिक संसाधनों का भी इस अभियान में उपयोग किया गया। इन संसाधनों के माध्यम से कचरे के ढेरों का त्वरित उठाव, परिवहन एवं निस्तारण सुनिश्चित किया गया। महापौर सुनील कोठारी ने अभियान की निरन्तर माॅनिटरिंग की साथ ही जयपुरवासियों को दिपावली की शुभकामना देते हुए अपील की कि दिपावली के पर्व पर जिस प्रकार से घर को स्वच्छ करते है उसी प्रकार हमारे शहर को भी स्वच्छ रखे, खुले में कचरा ना फेंके।

अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों, चैराहों, फुटपाथ, सर्विस रोड़, सार्वजनिक स्थलों में विशेष सफाई गतिविधियां संचालित की गई। 100 से भी अधिक ओपन कचरा डिपो हटाये गये। भारी मशीनरी एवं आधुनिक संसाधनों के समन्वित उपयोग से सफाई कार्यों को गति प्रदान की गई तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के प्रयास किए गए। हूपर्स के द्वारा कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर लगाया गया जहां से प्रोसेसिंग साइट पर भेजा गया। सभी जोन उपायुक्तों ने फील्ड में रहकर सफाई अभियान की माॅनिटरिंग की। अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्र कुमार बंसल ने भी विभिन्न स्थानों पर चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त स्वास्थ्य सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

सफाई सेवा मैराथन 2.0 के तहत पशु प्रबंधन शाखा द्वारा भी निरंतर कार्रवाई की गई। मुख्य मार्गो, सड़कों से 50 से अधिक निराश्रित पशुओं को हिगौनिया गौशाला भेजा गया साथ ही मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा वार्डवार फोगिंग भी करवाई गई। इस दौरान आमजन ने भी निगम के अभियान को सराहा तथा स्वच्छता में भागीदारी भी निभाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772993 Articles

Share this story