सन्त शिरोमणि नामदेव महाराज का वार्षिक महोत्सव 29 को

WhatsApp Channel Join Now
सन्त शिरोमणि नामदेव महाराज का वार्षिक महोत्सव 29 को


जोधपुर, 27 मार्च (हि.स.)। सन्त शिरोमणि नामदेव महाराज का वार्षिक महोत्सव 29 मार्च को सिन्धी कॉलोनी स्थित श्रीनाथ नामदेव मन्दिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान कई धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

संत नामदेव ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मण खेतानी सचिव महेश खेतानी ने बताया कि सुबह के सत्र में समाज में उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने वाले समाज सेवकों को अवार्ड दिया जाएगा। सम्मान समारोह में पूनम मोतियानी को सिंधु समाज रत्न, सांसद राजेंद्र गहलोत को संत नामदेव रत्न, देवीदास भाटी और जितेंद्र सिंह बत्रा को समाजसेवा सम्मान से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम संयोजक रमेश खेतानी, भरत आवतानी ने बताया कि यह आयोजन श्रीनाथ नामदेव मन्दिर 8-डी सन्त नामदेव मार्ग सिन्धी कॉलोनी एवं मंघाराम खेतानी काम्पलेक्स ई-शास्त्री नगर में आयोजित किए जाएंगे।

मेले में 29 मार्च को सुबह नौ 9 बजे संत नामदेव महाराज की आरती पूजन किया जाएगा। इसके बाद दस बजे ध्वजारोहण, दोपहर एक बजे आम भण्डारा, सायं 5 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात को भजन संध्या का आयोजन होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story