शोभायात्रा निकली, भजनों की गूंज से भक्तिमय हुआ शहर

WhatsApp Channel Join Now
शोभायात्रा निकली, भजनों की गूंज से भक्तिमय हुआ शहर


जोधपुर, 12 नवम्बर (हि.स.)। अनन्त श्री सुखराम रामस्नेही सम्प्रदाय के सतगुरु स्वामी सुंदरदास महाराज के सान्निध्य में बुधवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन श्री निर्भयराम-युतिरामजी भवन रामद्वारा के नवीनीकरण के उपलक्ष्य में आयोजित पदार्पण, कलश एवं ध्वज आरोहण समारोह के तहत हुआ।

शोभायात्रा का शुभारंभ गांधी मैदान से हुआ। शोभायात्रा में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा की अगुवाई की। धार्मिक ध्वजों और जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रातानाड़ा स्थित आर्य समाज पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। पूरे रास्ते भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए प्रभु भक्ति में लीन नजर आए। ढोल-नगाड़ों और भजनों की मधुर धुनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। समारोह का मुख्य आयोजन आयकर आवासीय कॉलोनी के सामने, पावटा सी मंडोर रोड स्थित श्री निर्भयराम-युतिरामजी भवन रामद्वारा में किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775332 Articles

Share this story