वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

WhatsApp Channel Join Now
वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत


केंद्रीय मंत्री ने की परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा खंडित किए जाने की निंदा

जोधपुर, 14 नवम्बर (हि.स.)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोहावट के आमला में परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना की निंदा की है।

शेखावत ने कहा कि इस तरह के कृत्य असामाजिक और विघ्नसंतोषी मानसिकता के लोग ही कर सकते हैं, जिनका उद्देश्य समाज की भावनाओं को आहत करना और माहौल बिगाडऩा होता है। ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे, बल्कि उन्हें अपने कृत्य की सजा भुगतनी होगी। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भाजपा के शासन में देश के वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने स्थानीय प्रशासन से बात कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, यह सुनिश्चित करने को भी कहा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777100 Articles

Share this story