वीर बजरंग बली अपने आराध्य भगवान श्रीराम—माता जानकी के साथ नगर भ्रमण पर निकले

WhatsApp Channel Join Now
वीर बजरंग बली अपने आराध्य भगवान श्रीराम—माता जानकी के साथ नगर भ्रमण पर निकले


वीर बजरंग बली अपने आराध्य भगवान श्रीराम—माता जानकी के साथ नगर भ्रमण पर निकले


वीर बजरंग बली अपने आराध्य भगवान श्रीराम—माता जानकी के साथ नगर भ्रमण पर निकले


वीर बजरंग बली अपने आराध्य भगवान श्रीराम—माता जानकी के साथ नगर भ्रमण पर निकले


जयपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। हनुमान जन्मोत्सव के दूसरे दिन वीर बजरंग बली अपने आराध्य भगवान श्री राम, माता जानकी सहित अन्य देवी-देवताओं के साथ शुक्रवार को नगर भ्रमण पर निकले। स्वरूप, चित्रपट और विद्युत चालित झांकियों में मारुति नंदन की लीलाएं साकार हो उठी। शोभायात्रा शुभारंभ न्यू गेट स्थित रामलीला मैदान से हुआ। स्वामी अवधेशाचार्य महाराज, सांसद एवं समिति की मुख्य संरक्षक मंजु शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ एवं अन्य ने पवन तनय की आरती उतारकर शोभायात्रा को रवाना किया। गाजे बाजे और लवाजमे के साथ शोभायात्रा सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। यहां संतों-महंतों, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित गणमान्य नागरिक ने आरती कर स्वागत किया।

स्वर्ण मंडित रथ विशेष विराजमान होकर हनुमान जी नगर महाराज ने भ्रमण करते हुए भक्तों को दर्शन किए। तीन दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियों मेंं रामायण एवं पौराणिक प्रसंग साकार हो उठे। देश-प्रदेश और छोटीकाशी के विभिन्न प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों के रथ भी इसमें शामिल हुए। एक ही शोभायात्रा में भक्तों को हनुमान जी के अलग-अलग स्वरूपों के दर्शन हो गए।

यात्रा मार्ग में लगभग 40 व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से विभिन्न स्थानों पर मंच लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। त्रिपोलिया गेट पर जयपुर के पूर्व राजपरिवार की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

शोभायात्रा जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, इंदिरा बाजार होते हुए चांदपोल दरवाजे स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। चांदपोल हनुमान मंदिर पर संत-महात्मा एवं महामंडलेश्वर के सान्निध्य में मुख्य रथ की आरती उतारी।

इसी क्रम में शुक्रवार को परकोटे में 40वीं हनुमत शोभायात्रा निकाली गई , जिसमें 10 प्रमुख हनुमान मंदिरों की झांकियों के साथ कुल 43 झांकियां शामिल हुई । शोभायात्रा के चलते शाम से पुराने शहर के कई बाजारों में ट्रैफिक डायवर्ट रहा । शहर के प्रमुख रास्तों में पार्किंग पर भी रोक रही। शोभायात्रा में शहर के प्रमुख 10 हनुमान मंदिरों की झांकियां सजाई गई । कुल 43 झांकियों के साथ नीम करौली बाबा का विशेष रथ भी आकर्षण का केंद्र रहा। लवाजमे में 1 हाथी, 4 ऊंट, 4 घोड़ी और 4 बैंड शामिल रहेंगे, जो पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया ।

वहीं हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रामलीला मैदान से चांदपोल हनुमान जी मंदिर तक निकाली गई शोभायात्रा के दौरान ‘गौ सम्मान दिवस’ आह्वान अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। छोटी चौपड़ पर बनाए गए स्वागत मंच से हजारों लोगों को अभियान की जानकारी दी गई। यहां हनुमान जी महाराज की आरती उतारकर अभियान की सफलता की कामना की गई।

गौ क्रांति मंच के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद कोठारी ने बताया कि शोभायात्रा के पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं को गोमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए 27 अप्रैल को मनाए जाने वाले ‘गौ सम्मान दिवस’ के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लेते हुए गौ संरक्षण के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए। ताराचंद कोठारी ने बताया कि यह अभियान पूर्णत: अहिंसक एवं गैर-राजनीतिक है, जिसका उद्देश्य गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना और गौहत्या पर सख्त कानून लागू करवाना है। इससे पूर्व गोपाल बाड़ी स्थित श्री नारायण धाम में संतों की बैठक में अभियान को व्यापक रूप से चलाने का संकल्प लिया गया था।

कोठारी ने बताया कि 27 अप्रैल को प्रदेशभर के तहसील, उपखंड एवं जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। साथ ही लोगों से अपने-अपने क्षेत्र में गौ पूजन एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story