विधानसभा कर्मचारी एकादश को हरा आईएएस एकादश पहुँची फाइनल में

WhatsApp Channel Join Now
विधानसभा कर्मचारी एकादश को हरा आईएएस एकादश पहुँची फाइनल में


जयपुर, 08 मार्च (हि.स.)। आइएएस एकादश ने तीन दिवसीय मैत्री क्रिकेट मैचों में रविवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित क्रिकेट अकादमी में रविवार देर शाम को विधानसभा कर्मचारी एकादश को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जहां उनका मुकाबला सोमवार शाम 5.30 बजे विधायक एकादश से होगा।

विधानसभा कर्मचारी एकादश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 111 रन बनाए। नवीन ने नाबाद सर्वाधिक 24 रनों का योगदान दिया। दीपक और सोमेन्द्र ने 20-20 रन बनाए, जबकि अपूर्व ने 13 रनों का योगदान दिया।

जवाब में आईएएस एकादश ने राधेश्याम डेलू के 56 रनों की मदद से तीन विकेट खोकर विजय लक्ष्य प्राप्त कर लिया। उपमन्यू 15 रनों पर अविजित लौटे।

इस दोरान टेस्ट क्रिकेटर हरभजन सिंह भी क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर आए और थोड़ी देर मैच भी देखा और खिलाड़ियों से भी मिले।

मैन ऑफ़ द मैच आईएएस एकादश के राधेश्याम डेलू रहे। उन्हें संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक रफीक ख़ान एवं रतन देवासी ने ट्रॉफी प्रदान की।

सभी मंत्री, विधायक, उपस्थित खिलाड़ी एवं सपोर्ट स्टाफ टी-20 वर्ल्ड कप मैच का भी बड़ी स्क्रीन पर आनंद लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story