विधानसभा अध्यक्ष रविवार को जोधपुर आएंगे
Mar 7, 2026, 18:19 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जोधपुर, 07 मार्च (हि.स.)। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को जोधपुर के संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवनानी रविवार को शाम 4.30 बजे वाया ब्यावर, जैतारण जोधपुर पहुंचेंगे। वे काजरी इंडस्ट्रियल एरिया, बासनी स्थित काजरी अंतरराष्ट्रीय सभागार में आयोजित संगठन शिल्पी प्राध्यापक यशवंत राव केलकर के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित विशेष अभिवाचन प्रस्तुति कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे सांय सात बजे जोधपुर से अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

