वन राज्यमंत्री ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
वन राज्यमंत्री ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


अलवर, 13 मार्च (हि.स.)। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर सर्किट हाउस में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच जून 2024 को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत करते हुए देशवासियों से अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने का आह्वान किया था। यह अभियान अब जन आंदोलन का स्वरूप ले चुका है।

राज्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत प्रदेश में अगले पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस अभियान के तहत पिछले वर्ष प्रदेश में करीब साढ़े सात करोड़ पौधे लगाए गए, जबकि इस वर्ष लगभग 12 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। इन पौधों की सर्वाइवल रेट करीब 80 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस ऊर्जा और विश्वास के साथ पौधारोपण किया जा रहा है, वह पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story