लोक संस्कृति की झलक, कलाकारों द्वारा विविध प्रस्तुतियां रही आकर्षण का केंद्र 

WhatsApp Channel Join Now
लोक संस्कृति की झलक, कलाकारों द्वारा विविध प्रस्तुतियां रही आकर्षण का केंद्र 


बीकानेर, 19 मार्च (हि.स.)। राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी और जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत नारायण रंगा एवं दल ने हवेली संगीत के साथ किया। गिरीश एवं दल गणगौर गायन के माध्यम से पारंपरिक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस दौरान वंदेमातरम का सामूहिक गायन किया गया।

वसीम एवं दल द्वारा राजस्थानी नृत्य, वहीं अफसान खान एवं दल लंगा गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वर्षा सैनी एवं दल द्वारा भवई-तराजू नृत्य और माने खां एवं दल द्वारा मांड गायन विशेष आकर्षण रहा। इसके अलावा शोभा सुथार द्वारा गणगौर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का समापन हुआ।

इस अवसर पर खींवसर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को राजस्थान दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत 14 से 19 मार्च तक प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम हुए हैं। राज्य सरकार ने प्रत्येक वर्ग को इस दौरान अनेक सौगातें दी हैं। इसी श्रृंखला में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ है। इस दौरान आमजन राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम में बीकानेर विकास विकास प्राधिकरण आयुक्त अपर्णा गुप्ता, श्याम पंचारिया, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ सुरेंद्र वर्मा, नगर निगम उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़, सहायक निदेशक महेश व्यास, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई, पर्यटन अधिकारी हिमांशु राय, नेहा शेखावत सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story