लीलण एक्सप्रेस जैसलमेर के बजाय बीकानेर से चलेगी, सूरतगढ़-जयपुर एक्सप्रेस रद्द

WhatsApp Channel Join Now
लीलण एक्सप्रेस जैसलमेर के बजाय बीकानेर से चलेगी, सूरतगढ़-जयपुर एक्सप्रेस रद्द


जोधपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के लालगढ़ यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते 14 अक्टूबर को जोधपुर मंडल से संबंधित तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इनमें दो ट्रेनें रद्द रहेंगी,जबकि एक ट्रेन आंशिक रूप से संचालित होगी।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार लालगढ़ यार्ड में समपार फाटक संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को जैसलमेर के बजाय बीकानेर से संचालित होगी। ऐसे में यह ट्रेन जैसलमेर से बीकानेर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 19720 सूरतगढ़-जयपुर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 19719 जयपुर-सूरतगढ़ एक्सप्रेस भी 14 व 15 अक्टूबर को संचालित नहीं होगी। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन पूर्ववत हो जाएगा। यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760180 Articles

Share this story