राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : इसरो के क्षेत्रीय केंद्र का भ्रमण, विद्यार्थियों ने जानी कार्यप्रणाली

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : इसरो के क्षेत्रीय केंद्र का भ्रमण, विद्यार्थियों ने जानी कार्यप्रणाली


जोधपुर, 26 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज जोधपुर स्थित इसरो के क्षेत्रीय सुदूर संवेदन केंद्र पश्चिम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय कूडी भगतासनी पाली रोड जोधपुर के 52 एवं विद्या पब्लिक स्कूल के 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता लाने, लोगों के दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तकनीक के अनुप्रयोगों, छात्रों को वैज्ञानिक नवाचार और राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए प्रेरित करना, युवाओं में वैज्ञानिक सोच, तर्कशक्ति और जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना, भारत की वैज्ञानिक प्रगति और अनुसंधान को प्रदर्शित करना, देश में नई तकनीकों और नवाचारों के प्रति रुचि जगाना, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करना, विशेषकर विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ कार्य करने के विद्यार्थियों को अभिप्रेरित करना था।

कार्यक्रम में आईआईटी जोधपुर के डॉ रेचल फि़लिप ने व्याख्यान देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी विकसित भारत का सपना है और इनको विज्ञान के प्रति जागरूक करना हम सबका दायित्व है। काजरी के मुख्य वैज्ञानिक डॉ अपूर्व कुमार बेरा एवं डॉ पीसी मोहराना ने विद्यार्थियों को युविका कार्यक्रम सहित विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में विद्यालय स्तर के छात्रों के लिए अवसरों के प्रति जागरूक करते हुए विद्यार्थियों को अभिप्रेरित किया। कार्यक्रम को आई एसआरएस सोसाइटी के सचिव राकेश चौधरी, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार जैन ने भी संबोधित किया। डॉ भंवरलाल उमरलाई ने संस्कृत शिक्षा के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता के लिए शामिल करने इसरो के जोधपुर केन्द्र प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story