राज्यपाल बागडे से उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी सहित गणमान्य जनों ने की मुलाकात
Nov 12, 2026, 17:21 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जयपुर, 12 नवंबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजनों ने लोकभवन पहुंचकर दीपावली के नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल बागडे से लोकभवन में प्रातःकाल से ही मिलने वालों का तांता लगा रहा। राज्यपाल ने भी सभी का अभिनंदन करते हुए बधाई और मंगलकामनाएं दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

