राज्यपाल बागडे ने राष्ट्रपति को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल बागडे ने राष्ट्रपति को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी


राज्यपाल बागडे ने राष्ट्रपति को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी


जयपुर, 20 जून (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

बागडे ने जन्मदिन पर राष्ट्रपति मुर्मु के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए सतत ऊर्जावान रहते उनका समर्पित जीवन प्रेरित करने वाला है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध उनका नेतृत्व राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाला है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story