राज्यपाल बागडे की हिन्दी दिवस पर शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल बागडे की हिन्दी दिवस पर शुभकामनाएं


जयपुर, 13 सितंबर (हि.स.)।राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने हिन्दी दिवस (14 सितम्बर) पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि हिंदी भाषा नहीं बल्कि संस्कृति और भारतीयता का गौरव है। हिंदी आज विश्व की सर्वश्रेष्ठ भाषाओं में एक है। हिन्दी भाषा देश के स्वाभिमान की प्रतीक है। विश्वभर में फैले भारतवासियों को यह अपनत्व की डोर से जोड़ती है। उन्होंने हिन्दी को तकनीक से जोड़ते हुए आधुनिक विश्व भाषा बनाए जाने का आह्वान किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story