राज्यपाल पहुंचे जोधपुर, दिया गार्ड ऑफ ऑनर

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल पहुंचे जोधपुर, दिया गार्ड ऑफ ऑनर


जोधपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाउ बागडे शुक्रवार को दोपहर जोधपुर पहुंचे। जोधपुर पहुंचने पर उनकीपुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अगवानी की। निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यपाल आज दोपहर भीलवाड़ा से हेलीकॉप्टर द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेे। एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यपाल एयरपोर्ट से सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए। वहां उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में सहभागिता की। राज्यपाल बागडे 21 फरवरी को सुबह 8.30 बजे ग्राम पंचडोलिया, जिला नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story