राजस्थान में पहली बार एसोसिएशन बनी बीकानेर : खुद की वेबसाइट-एप  बनाये

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान में पहली बार एसोसिएशन बनी बीकानेर : खुद की वेबसाइट-एप  बनाये


बीकानेर, 06 नवंबर (हि.स.)। बीकानेर के अधिवक्ता अब ऑनलाइन सदस्यता फीस जमा कर सकेंगे। घर बैठे भर सकेंगे घोषणा पत्र भर सकेंगे। मोबाइल पर अधिवक्ताओं की डायरेक्टरी, नोटिस और महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त कर सकेंगे। यह होगा उस वेबसाइट और एप से बीकानेर बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को लॉन्च किए।

दरअसल एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही बीकानेर बार एसोसिएशन राजस्थान की पहली ऐसी बार एसोसिएशन बन गई है, जिसने अपने सदस्यों के लिए आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप की सुविधा शुरू की है। नवीन न्यायालय भवन स्थित लाइब्रेरी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश, बीकानेर तथा राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य कुलदीप शर्मा ने वेबसाइट और मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य अधिवक्ताओं की सुविधाओं को बढ़ाने के साथ संगठन के कामकाज को डिजिटल स्वरूप देना है। इससे एसोसिएशन के कार्यों में पारदर्शिता, सुगमता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि नई वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से अधिवक्ता ऑनलाइन सदस्यता शुल्क जमा कर सकेंगे। इसके अलावा घोषणा पत्र (Declaration) ऑनलाइन प्रस्तुत करने, अपनी सदस्यता संबंधी जानकारी प्राप्त करने और बार एसोसिएशन की सदस्य डायरेक्टरी देखने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

एसोसिएशन की ओर से जारी सूचनाएं, नोटिस, महत्वपूर्ण घोषणाएं और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी डिजिटल माध्यम से सदस्यों तक पहुंचेगी। इन सुविधाओं का उपयोग मोबाइल फोन और कंप्यूटर दोनों से किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने डिजिटल पहल की सराहना करते हुए कहा कि न्यायिक व्यवस्था और अधिवक्ता समुदाय के कार्यों में तकनीक का उपयोग समय की आवश्यकता है। ऐसी सुविधाओं से अधिवक्ताओं को अपने कार्यों के निष्पादन में सहूलियत मिलेगी और संगठन की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनेगी।

राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य कुलदीप शर्मा ने भी इस पहल को सराहनीय और अनुकरणीय बताते हुए अन्य बार एसोसिएशनों से भी डिजिटल सुविधाएं अपनाने की अपेक्षा जताई। नक्शे देखें

बार एसोसिएशन के सचिव हेमंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष लेखराम धत्तरवाल, कोषाध्यक्ष सुधीर श्रीमाली सहित वरिष्ठ अधिवक्ता करण सिंह, सुरेंद्र पाल शर्मा, संजय गौतम, ओमप्रकाश हर्ष, विजयपाल शेखावत, मनोज भादानी, चतुर्भुज सारस्वत और सुखदेव व्यास सहित अनेक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story