राजस्थान की छह ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान की छह ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव


राजस्थान की छह ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव


जोधपुर, भगत की कोठी और बीकानेर की ट्रेनें शामिल

जोधपुर, 25 नवम्बर (हि.स.)। । इरुमुडी और थाईपूसम उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने तमिलनाडु के मेलमरुवत्तूर स्टेशन पर जोधपुर, भगत की कोठी और बीकानेर से संचालित छह रेलसेवाओं को निर्धारित तिथियों पर अस्थाई ठहराव देने का निर्णय किया है। चार से 31 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग तिथियों में मिलने वाली इस सुविधा से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार ट्रेन संख्या 20481 भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस को 2, 9, 16, 23 और 30 दिसंबर को सुबह 11.03 बजे तथा ट्रेन संख्या 20482 तिरुचिरापल्ली-भगत की कोठी एक्सप्रेस को 5, 12, 19 और 26 दिसंबर को सुबह 11.28 बजे मेलमरुवत्तूर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। दोनों ट्रेनें दो मिनट रुकेंगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 22632 बीकानेर-मदुरै अणुव्रत एक्सप्रेस को 6, 13, 20 और 27 दिसंबर को सुबह 11.18 बजे तथा ट्रेन संख्या 22631 मदुरै-बीकानेर अणुव्रत एक्सप्रेस एक्सप्रेस को 10, 17, 24 और 31 दिसंबर को शाम 5.53 बजे ठहराव मिलेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 22673 जोधपुर-मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस को 3, 10, 17, 24 और 31 दिसंबर को सुबह 11.03 बजे तथा ट्रेन संख्या 22674 मन्नारगुड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस को 7, 14, 21 और 28 दिसंबर को शाम 5.53 बजे मेलमरुवत्तूर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया गया है। ये दोनों ट्रेनें भी दो मिनट रुकेंगी। इस व्यवस्था से राजस्थान से उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को रेल यात्रा में सुविधा मिलेगी और मेलमरुवत्तूर स्टेशन से आवागमन आसान होगा।

इसके अलावा दक्षिण मध्य रेलवे में चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते भगत की कोठी-काचीगुड़ा रेलसेवा सात दिन तक मार्ग में रेगुलेट रहेगी। इससे यात्रियों को सफर में निर्धारित समय से कुछ अधिक समय लग सकता है। दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद मंडल में मेडचल-अक्कनपेट रेलखंड के बीच दोहरीकरण कार्य के तहत मनोहराबाद स्टेशन यार्ड में अतिरिक्त लाइन डालने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते रेलसेवा के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 17606 भगत की कोठी-काचीगुड़ा रेलसेवा 14 से 20 दिसंबर तक भगत की कोठी से प्रस्थान करने पर दक्षिण मध्य रेलवे के क्षेत्र में 1 घंटा 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782905 Articles

Share this story