राजस्थान का 11 राष्ट्रीय कार्यक्रमों और योजनाओं में प्रथम स्थान हासिल करना अभूतपूर्व : केंद्रीय मंत्री शेखावत

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान का 11 राष्ट्रीय कार्यक्रमों और योजनाओं में प्रथम स्थान हासिल करना अभूतपूर्व : केंद्रीय मंत्री शेखावत


जयपुर/जोधपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने 11 राष्ट्रीय कार्यक्रमों और योजनाओं में प्रथम स्थान हासिल करने पर प्रदेश की भजनलाल शर्मा नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार की जमकर तरफ की। उन्होंने इसे अभूतपूर्व उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सफलता केंद्र और राज्य के बीच मजबूत समन्वय तथा डबल इंजन सरकार की प्रभावी कार्यप्रणाली का परिणाम है।

शेखावत ने स्पष्ट कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में भजनलाल शर्मा सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का विकसित भारत का विजन राजस्थान में तेजी से साकार होता दिख रहा है। जिन राष्ट्रीय योजनाओं में राज्य अव्वल है, उनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम कुसुम योजना, विकसित भारत संकल्प यात्रा, जनजाति कल्याण कार्यक्रम, फिट इंडिया फ्रीडम रन 2024, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025, अंगदान एवं प्रत्यारोपण अभियान 2025, फार्मर रजिस्ट्री योजना और स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं का व्यापक क्रियान्वयन यह दर्शाता है कि राजस्थान में विकास की गति तेज हुई है और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की इस बयार के चलते जनता संतुष्ट नजर आ रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story