राजस्थान उच्च न्यायालय में चार अधिकारी असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद पर पदोन्नत
Mar 29, 2026, 20:21 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जोधपुर, 29 मार्च (हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ज्यूडिशियल कैडर के चार अधिकारियों को असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद पर पदोन्नत किया है।
हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश के अनुसार जोधपुर से राकेश दवे, सुरेंद्र कुमार जोशी, दीपक सिंह राठौड़ और जयपुर से किशोर शर्मा को पदोन्नत किया गया है। इन अधिकारियों को पे-मैट्रिक्स लेवल एल-16 में प्रमोट किया गया है। सभी पदोन्नत अधिकारियों को पदभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि पर रखा जाएगा। हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगले निर्देश जारी होने तक सभी अधिकारी अपने वर्तमान पदस्थापन पर ही कार्य करते रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

