मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन


जोधपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। केन्दीय संचार ब्यूरो जोधपुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाल के सहयोग से ग्राम पंचायत परिसर पाल के सभाकक्ष में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा भाटी ने राष्ट्रीय पंचायती राज पर जानकारी देते हुए ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाना, पंचायतों को जवाबदेह बनाना और विकास में जनभागीदारी की बात कही। ग्राम विकास अधिकारी पाल महेन्द्रसिह ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आज की युवा पीढ़ी एवं ग्रामीणजनों को संक्षिप्त जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में संरपच प्रतिनिधि गणपतराम सारण, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रवि वर्मा, विद्यालय के व्याख्यता रामस्वरूप, कुसुमलता चौधरी, ग्राम पंचायत पाल से निर्मला प्रजापत कनिष्ठ सहायक, आंगनवाड़ी कार्यक्रर्ता शोभा, पृष्पा, नीलम, रेखा बाबुराम मेट सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर के केआर सोनी ने किया। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो जोधपुर द्वारा विद्यार्थियों के बीच मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा उसमें सफल प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story