मंडोर सुपरफास्ट में बढ़ाए जाएंगे दो अतिरिक्त एसी कोच

WhatsApp Channel Join Now
मंडोर सुपरफास्ट में बढ़ाए जाएंगे दो अतिरिक्त एसी कोच


जोधपुर, 12 नवम्बर (हि.स.)। अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त एसी कोच अस्थाई रूप से लगाए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को आरक्षित श्रेणी में अधिक बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार गाड़ी संख्या 22491/22492 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यह व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत जोधपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन में 12 और 13 नवंबर को तथा दिल्ली से प्रस्थान करने वाली ट्रेन में 13 और 14 नवंबर को एक सैकण्ड एसी और एक थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी का अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से जोड़ा जाएगा। इससे त्योहारों के बाद यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी और यात्रा में सुविधा मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775405 Articles

Share this story