भूमाफियाओं ने दो नालों को मिट्टी डालकर पाटा, जेडीए ने करवाया अतिक्रमण मुक्त

WhatsApp Channel Join Now
भूमाफियाओं ने दो नालों को मिट्टी डालकर पाटा, जेडीए ने करवाया अतिक्रमण मुक्त


जयपुर, 31 अगस्त (हि.स.)। भूमाफियाओं ने शहर में दो स्थानों पर अवैध कब्जा कर कॉलोनी काटने के लिए नाले की भूमि को मिट्टी व अन्य कचरा डाल कर पाट दिया। आमजन की सूचना पर जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने अतिक्रमण हटाकर नालों के बहाव क्षेत्र को मुक्त करवाया।

उप महानिरीक्षक पुलिस आनन्द शर्मा, ने बताया कि जोन-10 स्थित ग्राम जयसिंहपुंरा खोर में खसरा नंबर 555 में बहाव क्षेत्र की भूमि पर अतिक्रमण कर मिट्टी मलबा डालकर और जोन-13 स्थित ग्राम खेरवाड़ी में नाले की भूमि पर मिट्टी मलबा डालकर भराव किए जाने की सूचना पर सुओमोटों के तहत जोन-10 व 13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर बहाव क्षेत्र की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story