भारतीय ज्ञान परंपरा पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्टी शनिवार काे

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय ज्ञान परंपरा पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्टी शनिवार काे


बीकानेर, 27 फ़रवरी (हि.स.)। राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में 28 फरवरी को ग्रीन एडवांसमेंट इन साइंस एंड टेक्नोलॉजीविशेष रूप सेभारतीय ज्ञान परंपरा पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।

प्राचार्य राजकीय डूंगर महाविद्यालय प्रोफेसर राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ग्रीन केमेस्ट्री एवं रॉयल सोसाइटी ऑफ़ केमिस्ट्री लंदन नॉर्थ इंडिया क्षेत्र एवं ग्रीन केमेस्ट्री नेटवर्क सेंटर हिंदू कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली के संयुक्त वरदान में आयोजित की जा रही है एवं यह कॉन्फ्रेंस विशेष रूप से भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित होगी।

कॉन्फ्रेंस संयोजक डॉ हेमेंद्र भंडारी ने बताया कि संगोष्टी के मुख्य अतिथि प्रोफेसर मनोज दीक्षित (कुलगुरु महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर) होंगे तथा कॉन्फ्रेंस पैटर्न एवं मुख्य वक्ता प्रोफेसर आर के शर्मा (सेक्रेटरी रॉयल सोसाइटी ऑफ़ केमिस्ट्री लंदन) होंगे। डॉ भंडारी ने बताया कि इसमें कुल पांच सत्रों में देश विदेश के 20 प्रमुख वैज्ञानिक अभिभाषण देंगे। साथ ही भारतीय ज्ञान प्रणाली पर एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। पोस्टर सेशन के लिए प्रताप सभागार में एक गैलरी आरक्षित रखी गई है। जिसमें भारतीय ज्ञान परंपरा एवं विज्ञान दर्शन से संबंधित शोध कार्यों पर पोस्टर प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ ही ई-पोस्टर्स का एक विशेष सत्र ऑनलाइन माध्यम से भी आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य चर्चाओं विचारों के आदान-प्रदान और युवा विद्वानों को वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु एक मंच प्रदान करना है।

गेस्ट ऑफ ऑनर प्रोफेसर एस के मेहता पूर्व वाइस चांसलर लद्दाख यूनिवर्सिटी एवं अध्यक्ष पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ होंगे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर जॉर्जी केगलीविच प्रोफेसर एंड हेड बीयूटीई हंगरी होंगे।

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में देश-विदेश से लगभग डेढ़ सौ से 200 स्पीकर्स भारतीय ज्ञान परंपरा के विद्वान एवं रिसर्च स्कॉलर और छात्राएं भाग लेंगे। साथ ही दिनांक 1 मार्च 2026 को रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के संयुक्त तत्वाधान में ही प्रथम इंटरनेशनल वीडियो फिल्म एवं ई पोस्टर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story