भारत विकास परिषद द्वारा भव्य पौधा वितरण महा-अभियान आयोजित, बांटे गए 1000 पौधे

WhatsApp Channel Join Now
भारत विकास परिषद द्वारा भव्य पौधा वितरण महा-अभियान आयोजित, बांटे गए 1000 पौधे


बीकानेर, 30 अगस्त (हि.स.)। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए भारत विकास परिषद 'मीरा शाखा' द्वारा रविवार को मेजर पूरण सिंह सर्किल स्थित भ्रमण पथ पर एक भव्य पौधा वितरण महा-अभियान का आयोजन किया गया। इस महा-अभियान के अंतर्गत प्रकृति प्रेमियों और आमजन को कुल 1000 पौधे नि:शुल्क वितरित किए गए, जिसमें 450 बड़े पौधे, 300 तुलसी जी के पौधे और 250 आकर्षक फूलों वाले पौधे शामिल रहे।

मीरा शाखा की संरक्षिका ऋतु मित्तल ने बताया कि यह पौधा वितरण महा-अभियान कार्यक्रम प्रांतीय समन्वयक शशि चुघ के नेतृत्व में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने शहरवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुबह-सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पौधे प्राप्त किए और इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 1000 विभिन्न प्रकार के पौधों का नि:शुल्क वितरण था। वितरण किए गए पौधों आम, नीम, पीपल, बरगद जामुन मीठा नीम बेल पत्थर जैसे छायादार और फलदार वृक्ष शामिल थे, जो आने वाले समय में पर्यावरण को हरा-भरा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही 300 तुलसी जी के पौधे, 250 फूलों वाले पौधे शामिल रहे। साथ ही साथ शाखा का दूसरा पौधा वितरण कार्यक्रम नागणेचीजी मंदिर प्रांगण में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दीप्ति वाहल के नेतृत्व में हुआ जहां 100 तुलसी जी के पौधे वितरित किये गए। जिसमें शाखा की महिला सदस्यों की भागीदारी रही।

इस अवसर पर विशेष रूप से पर्यावरण प्रेमी नरेश चुघ, डॉ. विशाल मलिक, विकास अग्रवाल, डॉ राकेश माथुर, मुकेश गुप्ता, शाखा अध्यक्ष हेमा सिंह दाधीच, शाखा कोषाध्यक्ष सीमा शर्मा, शोभा अग्रवाल, शाखा सदस्य डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. आशु मलिक एवं सुसन भाटिया, शोभा अग्रवाल, प्रकल्प प्रभारी यशी शर्मा व रेणु माथुर, रेणु जोशी सहित कई अन्य सदस्य एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story