बेटी एक मुस्कान नई सोच संस्थान का सम्मान समारोह रविवार काे

WhatsApp Channel Join Now
बेटी एक मुस्कान नई सोच संस्थान का सम्मान समारोह रविवार काे


जोधपुर, 26 सितम्बर (हि.स.)। बेटियों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बेटी एक मुस्कान नई सोच संस्थान के तत्वावधान में बेटी दिवस सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 27 सितंबर को सुबह 11 बजे लक्की बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमला नेहरू नगर में आयोजित होगा।

संस्थान की अध्यक्ष स्नेहा भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान की 25 ऐसी प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर अपने परिवार, समाज और राजस्थान का नाम रोशन किया है। इन बेटियों का चयन शिक्षा, चित्रकला, अभिनय, संगीत, नृत्य, कला, खेल, आर्ट एंड क्राफ्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के आधार पर किया गया है।

समारोह का उद्देश्य बेटियों की उपलब्धियों को समाज के सामने सम्मान के साथ प्रस्तुत करना तथा अन्य बेटियों को भी आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना है। संस्थान के कार्यक्रम संयोजक सुनील पुरोहित ने बताया कि बेटियों को सम्मानित करना केवल एक समारोह नहीं, बल्कि समाज में बेटियों की प्रतिभा और उपलब्धियों को पहचान देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। संस्थान का प्रयास है कि बेटियों को उनकी मेहनत और प्रतिभा के लिए उचित मंच एवं प्रोत्साहन मिले तथा उनकी सफलता से अन्य बेटियों को भी आगे बढऩे की प्रेरणा मिले।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story