बारिश को तरसा जोधपुर, हल्के बादल छाए
जोधपुर, 22 अगस्त (हि.स.)। इस बार जोधपुर में मानसून ज्यादा सक्रिय नहीं हो पाया। पिछले कई दिनों से यहां बारिश का इंतजार हो रहा है। आसमान पर बादल छाए रहते है लेकिन बारिश नहीं होती है। शनिवार को भी कुछ इसी तरह का मौसम बना रहा।
जोधपुर में शनिवार को मौसम साफ बना रहा। इसके साथ ही हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। विभाग के अनुसार 27 अगस्त तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 34 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 223.2 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 34 फीसदी कम है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 27 अगस्त तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

