बारिश का दाैर धीमा पड़ने से बढ़ने लगा पारा

WhatsApp Channel Join Now
बारिश का दाैर धीमा पड़ने से बढ़ने लगा पारा


जयपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान में मानसून की रफ्तार अब कमजोर हो गई है। इससे पारे में उछाल आने लगा है। तीन शहराें का पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। प्रदेश में श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा। इसके अलावा फलाैदी और जैसलमेर का दिन का पारा 40 डिग्री से अधिक रहा। अब 15 जुलाई से मानसून के फिर से तेजी पकड़ने की उम्मीद है।

राजस्थान के 24 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य या कम बारिश हुई है। कम बारिश के कारण 34 जिले खरीफ की बुआई में पिछड़ गए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल अब तक 30 प्रतिशत बुआई कम हुई है।

शनिवार काे उत्तरी व पूर्वी भागों में छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज होने की संभावना है। शुक्रवार काे सबसे ज्यादा बारिश चूरू के सादुलपुर में 55 मिमी दर्ज की गई

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story