फसल बीमा मुआवजा दिलाने की मांग, किसानों ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
फसल बीमा मुआवजा दिलाने की मांग, किसानों ने सौंपा ज्ञापन


फसल बीमा मुआवजा दिलाने की मांग, किसानों ने सौंपा ज्ञापन


जोधपुर, 23 सितम्बर (हि.स.)। ग्राम पंचायत बिरामी के चौसीराबेरा एवं विष्णुपुरा गांव के किसानों ने फसल बीमा मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर एवं कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक को ज्ञापन सौंपा।

किसानों ने बताया कि बीमा कंपनी की ओर से खातेदारों की मौजूदगी में फसल कटाई प्रयोग किया गया था। उस समय फसल की स्थिति का आकलन करने के बाद मुआवजा मिलने योग्य बताया गया था, लेकिन बाद में बीमा कंपनी की ओर से आपत्ति दर्ज कर दी गई। किसानों ने बताया कि समय पर बारिश नहीं होने के कारण फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं और क्षेत्र में अकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके बावजूद बीमा कंपनी की ओर से आपत्ति दर्ज किए जाने से किसानों को फसल बीमा मुआवजा मिलने में परेशानी हो रही है। किसानों ने जिला कलेक्टर एवं कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक से बीमा कंपनी की आपत्ति हटवाकर पात्र किसानों को फसल बीमा की राशि समय पर दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने के दौरान उप सरपंच पाबुराम, सुरजाराम, दिनेश सियाक, शुभम, बल्लाराम, श्रवण, कैलाश, कालूराम, शंकर, विष्णु, विकास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story