प्रहरी भर्ती-2024 के पात्र अभ्यर्थियों को जल्द मिलेंगे नियुक्ति आदेश

WhatsApp Channel Join Now
प्रहरी भर्ती-2024 के पात्र अभ्यर्थियों को जल्द मिलेंगे नियुक्ति आदेश


जयपुर, 30 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान कारागार विभाग ने प्रहरी भर्ती परीक्षा-2024 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि स्वास्थ्य परीक्षण और पुलिस चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर चुके पात्र अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश शीघ्र जारी किए जाएंगे।

कारागार महानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार अंतिम रूप से पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। विभाग ने बताया कि नियुक्ति आदेश जारी करने संबंधी कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

कारागार विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित आगामी सूचनाओं और आधिकारिक अपडेट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story