पुलिस शहीद दिवस : साइबर अपराध के साथ पुलिस के सामने कई चुनौतियां, कर्तव्य पालन से निभाएं ड्यूटी: पुलिस आयुक्त

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस शहीद दिवस : साइबर अपराध के साथ पुलिस के सामने कई चुनौतियां, कर्तव्य पालन से निभाएं ड्यूटी: पुलिस आयुक्त


जोधपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस के सामने आज साइबर अपराध से लेकर कई बड़ी चुनौतियां है। नशे के कारोबार पर अंकुश के साथ सौदागरों तक पहुंच बनाना है। पुलिस कर्मियों को कर्तव्य पालन के साथ अपनी ड्यूटी निभानी है। हर चुनौती का सामना करना है। पुलिस को अपनी ड्यूटी के साथ आमजन का विश्वास भी बनाए रखना है ताकि पुलिस अपनी छवि को और बेहतर बना सकें। यह बात आज पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया ने पुलिस लाइन में पुलिस शहीद दिवस पर कही।

पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया ने पुलिस शहीद दिवस पर जवानों की परेड की सलामी लिए जाने के साथ शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। इसके अलावा पुलिस लाइन में रक्तदान और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ।

पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया ने शहीदों को नमन किए जाने के साथ जवानों का संक्षिप्त रूप से संबोधित किया और पुलिस के सामने आ रही चुनौतियों का डटकर सामना करने की बात कही।

इसके पहले पुलिस आयुक्त के आगमन पर सम्मान गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके पश्चात शहीद ताराचन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ सलामी दी गई।

पुलिस शहीद दिवस कार्यक्र म में कांस्टेबल सुनील की तबीयत बिगड़ गई। वह परेड समय अचानक से अचेत होकर गिर गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। कांस्टेबल सुनील ने मंगलवार को ही रक्तदान किया था।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764371 Articles

Share this story