पश्चिम विक्षाेभ का असर खत्म, चढ़ने लगा पारा

WhatsApp Channel Join Now
पश्चिम विक्षाेभ का असर खत्म, चढ़ने लगा पारा


जयपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। प्रदेश में सक्रिय पश्चिम विक्षाेभ का असर अब समाप्त हाे गया है। इससे प्रदेश में माैसम साफ रहा और धूप खिली। धूप खिलने से प्रदेश के शहराें के पारे में दाे डिग्री से ज्यादा का उछाल देखा गया है। जयपुर में आसमान में हल्के बादल छाए रहे और मध्यम गति की हवाएं भी चली। धूप खिलने और हल्के बादलाें से जयपुर के दिन के पारे में 2 डिग्री से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया। रात के पारे में भी हल्की बढ़ाेतरी हुई है। मंगलवार काे एक दाे स्थानाें काे छाेड़कर बाकी स्थानाें पर माैसम शुष्क रहा।

माैसम विभाग ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में मौसम साफ रहने, धूप निकलने और दिन में हल्की गर्मी रहने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में मौसम साफ रहने और धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। वहीं एंटी साइक्लोन बनने से पश्चिमी जिलों में एक बार फिर से तापमान बढ़ोतरी होने के साथ गर्मी बढ़ने का अनुमान जताया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story