नगरीय विकास कर बकाया होने पर मालवीय नगर जोन में एक ही दिन में 27 सम्पत्तियों को किया कुर्क

WhatsApp Channel Join Now
नगरीय विकास कर बकाया होने पर मालवीय नगर जोन में एक ही दिन में 27 सम्पत्तियों को किया कुर्क


जयपुर, 25 मार्च (हि.स.)। नगर निगम द्वारा सभी जोन में नगरीय विकास कर वसूलने की कारवाई मिशन मोड में है। उपायुक्त मुकुट सिंह के नेतृत्व में राजस्व अधिकारी पवन मीणा, राजस्व निरीक्षण अमित पारीक, राजेन्द्र शर्मा सहायक राजस्व निरीक्षक की टीम द्वारा बुधवार को लगभग 72 लाख का नगरीय विकास कर बकाया होने पर कुल 27 सम्पत्तियों पर कुर्की की करवाई की गई, जिसमें से 13 बकायादारों ने मौके पर ही राज्य सरकार द्वारा दी गई छूट का लाभ उठाते हुए बकाया राशि जमा करवाई।

उपायुक्त मालवीय नगर जोन मुकुट सिंह ने बताया कि बुधवार को नगरीय विकास कर बकाया होने पर 27 सम्पत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई जिसमें 13 बकायादारों द्वारा लगभग 42 लाख रूपये की नगरीय विकास कर की राशि मौके पर ही जमा करवाई गई एवं 14 सम्पत्तियों को कुर्क किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story