नगर निगम चुनाव के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now
नगर निगम चुनाव के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त


जोधपुर, 20 अगस्त (हि.स.)। राजस्थान नगर पालिका (निर्वाचन), 1994 के नियम 9 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर निगम, जोधपुर के आगामी आम चुनाव 2026 के निर्वाचन को संचालित करने के लिए नगर पालिका अधिनियम 2009 एवं उसके अंतर्गत बने नियमों में विहित रीति के अनुसार कार्य करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर),(नगरपालिका) जोधपुर, आलोक रंजन ने आदेश जारी कर निगम चुनाव के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किए हैं।

आदेश के तहत नगर निगम जोधपुर के चुनाव अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वितीय जोधपुर राम किशोर मीणा को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही वार्ड संख्या 1 से 10 के लिए उपयोग जेडीए दिनेश मीणा को सहायक रिटर्निग अधिकारी, वार्ड संख्या 11 से 20 के लिए उपायुक्त प्रशासन वाणिज्य कर विभाग जोधपुर विशाल दवे, वार्ड संख्या 21 से 30 के लिए उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट जोधपुर उत्तर संजय गोयल, वार्ड संख्या 31 से 40 तक के लिए उपनिदेशक (क्षेत्रीय) स्थानीय निकाय विभाग जोधपुर सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, वार्ड संख्या 41 से 50 के लिए उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट जोधपुर दक्षिण अर्चना व्यास, वार्ड संख्या 51 से 60 के लिए अतिरिक्त आयुक्त (चतुर्थ) जनजाति क्षेत्रीय विकास जोधपुर अश्विन के पंवार, वार्ड संख्या 61 से 70 के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जोधपुर शहर प्रथम दौलत राम, वार्ड संख्या 71 से 80 के लिए रजिस्ट्रार, कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर समंदर सिंह भाटी, वार्ड संख्या 81 से 90 के लिए उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास जोधपुर सिद्धार्थ सांदु, वार्ड संख्या 91 से 100 तक के लिए उपायुक्त जेडीए रामजी भाई कलवी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

साथ ही नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 1 से 10 तक के लिए कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी भवन प्रथम तल, जोधपुर, वार्ड संख्या 11 से 20 तक के लिए कार्यालय उपायुक्त (प्रशासन) वाणिज्य कर विभाग जोधपुर प्रथम तल, वार्ड संख्या 21 से 30 तक के लिए कार्यालय उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्टे्रट जोधपुर उत्तर, वार्ड संख्या 31 से 40 तक के लिए कार्यालय अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्टे्रट भू.रू. जोधपुर, वार्ड संख्या 41 से 50 तक के लिए कार्यालय उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्टे्रट जोधपुर दक्षिण, वार्ड सांख्या 51 से 60 तक के लिये कार्यालय अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जोधपुर, वार्ड संख्या 61 से 70 तक के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्टे्रट जोधपुर शहर प्रथम, वार्ड संख्या 71 से 80 तक के लिए कार्यालय सहायक कलक्टर (फास्ट टे्रेक) जोधपुर, वार्ड संख्या 81 से 90 तक के लिए कार्यालय उपायुक्त आबाकरी निरोधक दल (जोधपुर जोन), भूतल आबकारी भवन जोधपुर तथा वार्ड संख्या 91 से 100 तक के लिए कार्यालय अतिरिक्त जिला कलक्टर को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का स्थल निर्धारित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story