धौलपुर में श्रद्धा और उल्लास से मनाई महावीर जयंती

WhatsApp Channel Join Now
धौलपुर में श्रद्धा और उल्लास से मनाई महावीर जयंती


धौलपुर, 30 मार्च (हि.स.)। धौलपुर में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक एवं रथयात्रा महोत्सव सोमवार को उल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्वर्ण कलशों से श्री जी का अभिषेक एवं विश्व कल्याण के लिए शान्ति धारा की गई।

शहर के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शहर के पुरानी सब्जी मंडी,तोप तिराहे, बजरिया रोड, गडरपुरा चोराहा, पुराना राजाखेड़ा बस स्टैंड, पुराना डाकखाना चोराहा, हलवाई खाना एवं हनुमान तिराहे होती हुई जैन मंदिर पंहुची,जहां पर रथ यात्रा का समापन हुआ। बैंडबाजों से सुसज्जित शौभायात्रा का जगह जगह आरती कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान महावीर स्वामी के जीवन दर्शन से संबंधित करीब एक दर्जन झांकिया शामिल रहीं। शोभायात्रा तथा अन्य कार्यक्रमों में राजस्थान के पूर्व वित्त मंत्री प्रद्युमन सिंह, जैन समाज के संरक्षक एवं पूर्व विधायक रविंद्र सिंह बोहरा, प्रमुख समाजसेवी प्रदीप वोहरा, विवेक सिंह बोहरा, नेतराम बाबूजी, जैन समाज के अध्यक्ष धनेश जैन, रूपेश कुमार जैन, डाॅ. सुरेंद्र कुमार जैन,संजय जैन,दिलीप जैन,पवन जैन एवं हर्ष जैन सहित जैन समाज के अन्य पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story