धौलपुर में पंचायत राज चुनाव की लोक सूचना जारी

WhatsApp Channel Join Now
धौलपुर में पंचायत राज चुनाव की लोक सूचना जारी


धौलपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत धौलपुर जिले में सोमवार को लोक सूचना जारी की गई। इसके साथ ही जिला परिषद एवं जिले की तीन पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए तृतीय चरण की नामांकन प्रक्रिया भी 19 अक्टूबर से शुरू हुई। इस चरण में पंचायत समिति धौलपुर, बाड़ी एवं सैंपऊ के सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीनिधि बी टी ने बताया कि तृतीय चरण के तहत जिले की तीन पंचायत समितियों धौलपुर, बाड़ी एवं सैंपऊ की कुल 126 ग्राम पंचायतों, 425 बूथों, 17 जिला परिषद वार्डों, 79 पंचायत समिति वार्डों एवं 1320 ग्राम पंचायत वार्डों में मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त पंचायत समितियों के लिए नियम 58 के अंतर्गत निर्वाचन की लोकसूचना 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को जारी की गई। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित की गई है। सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर नाम निर्देशन पत्र प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 अक्टूबर 2026 शनिवार को प्रातः 11 बजे से होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 सोमवार को अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित की गई है। इसी दिन नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत पश्चात चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763674 Articles

Share this story