धुलंडी पर नाहरगढ़ जैविक उद्यान में खुशखबरी: मादा हिप्पो रानी ने दिया बच्चे को जन्म

WhatsApp Channel Join Now
धुलंडी पर नाहरगढ़ जैविक उद्यान में खुशखबरी: मादा हिप्पो रानी ने दिया बच्चे को जन्म


जयपुर, 03 मार्च (हि.स.)। धुलंडी के मौके पर मंगलवार काे नाहरगढ़ जैविक उद्यान से अच्छी खबर सामने आई है। यहां स्थित एग्जोटिक पार्क में रहवास कर रही मादा हिप्पो ‘रानी’ ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद उद्यान प्रशासन में खुशी का माहौल है।

उद्यान के उप निदेशक डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि मादा हिप्पो रानी ने तीसरी बार बच्चे को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं तथा वन्यजीव चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर हिप्पो एनक्लोजर के आसपास विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

नवजात बच्चे के जन्म के साथ ही नाहरगढ़ जैविक उद्यान में हिप्पो की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। उद्यान प्रशासन के अनुसार यह वन्यजीव संरक्षण की दिशा में सकारात्मक संकेत है और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

उद्यान प्रबंधन ने बताया कि आने वाले दिनों में बच्चे को नियंत्रित रूप से पर्यटकों के लिए दिखाया जाएगा। फिलहाल उसे मां के साथ सुरक्षित वातावरण में रखा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story