दीनदयाल सेवा संकल्प समारोह की तैयारियों का राठौड़ ने लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
दीनदयाल सेवा संकल्प समारोह की तैयारियों का राठौड़ ने लिया जायजा


जयपुर, 24 सितंबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को दादिया में होने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय सेवा संकल्प समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभा स्थल पर सुरक्षा, मंच, बैठक व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित पदाधिकारियों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राठौड़ ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मार्गदर्शन मिलेगा। सम्मेलन में निकाय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। दादिया कार्यक्रम से पंचायत चुनाव अभियान की शुरुआत और प्रचार रथों को रवाना किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 7:30 बजे अल्बर्ट हॉल से स्वच्छता अभियान की शुरुआत होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे दादिया में निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन तथा दोपहर 2:30 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम में युवा संवाद कार्यक्रम होगा। शाम को आरआईसी में संगठनात्मक बैठक प्रस्तावित है। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण मीणा, विधायक कैलाश वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ सहित प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story