तिरंगे के साथ स्वच्छता का संदेश, विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

WhatsApp Channel Join Now
तिरंगे के साथ स्वच्छता का संदेश, विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली


जयपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। नगर निगम जयपुर की एबीएम टीम द्वारा जगतपुरा जोन स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में लगभग 700 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा एवं स्वच्छता संदेश लिखी तख्तियां लेकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने इस 15 अगस्त - 4 बिन अपनाएं, मिक्स कचरे से आजादी पाएं जैसे संदेशों के माध्यम से घर-घर कचरा पृथक्करण अपनाने का आह्वान किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ आमजन से अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, कचरे को अलग-अलग करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। लगभग 700 विद्यार्थियों की सहभागिता से रैली में देशभक्ति एवं स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। यह पहल हर घर तिरंगा अभियान को स्वच्छता जन-जागरूकता से जोडऩे की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story