डंपिंग यार्ड के निरीक्षण में मेयर ने जताई नाराजगी : अव्यवस्थाओं को लेकर कंपनी प्रतिनिधियों को लगाई फटकार

WhatsApp Channel Join Now
डंपिंग यार्ड के निरीक्षण में मेयर ने जताई नाराजगी : अव्यवस्थाओं को लेकर कंपनी प्रतिनिधियों को लगाई फटकार


डंपिंग यार्ड के निरीक्षण में मेयर ने जताई नाराजगी : अव्यवस्थाओं को लेकर कंपनी प्रतिनिधियों को लगाई फटकार


बीकानेर, 14 नवंबर (हि.स.)। नगर निगम मेयर अनिल कल्ला ने आज बल्लभ गार्डन स्थित डंपिंग यार्ड एवं टैक्सी-ट्रैक्टर पार्किंग स्टेशन का निरीक्षण कर शहर की सफाई व्यवस्था और कचरा संग्रहण कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कंपनी के सुपरवाइजर ने मेयर को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कचरा संग्रहण कार्य के लिए कुल 177 टिपर उपलब्ध हैं, जिनमें से 115 टिपर रनिंग में हैं तथा 15 टिपर ब्रेकडाउन की स्थिति में हैं। इसके अलावा 72 ट्रैक्टर भी उपलब्ध हैं। वाहनों की स्थिति एवं मौके पर मिली अव्यवस्थाओं को लेकर मेयर ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मेयर ने खराब वाहनों को शीघ्र दुरुस्त करवाने, सभी वाहनों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता सीधे आमजन से जुड़ा विषय है। प्रत्येक वार्ड में नियमित कचरा संग्रहण और बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मेयर ने स्पष्ट किया कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776872 Articles

Share this story