ट्रैक्टर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, दोनों में लगी आग

WhatsApp Channel Join Now
ट्रैक्टर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, दोनों में लगी आग


जोधपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। रातानाडा स्थित जोहार सर्किल के पास एक बेकाबू ट्रैक्टर ने एक्टिवा सवार दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि टक्कर के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर के नीचे फंसी एक्टिवा को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। घर्षण के कारण अचानक भीषण आग लग गई, जिससे ट्रैक्टर और एक्टिवा दोनों जल गए। बाद में आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार रातानाडा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को संभाला गया और गंभीर रूप से घायल महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद एक्टिवा ट्रैक्टर के नीचे फंस गई थी।

हादसे से घबराया चालक रुकने के बजाय ट्रैक्टर को भगाने लगा। काफी दूर तक तक एक्टिवा सडक़ पर घिसटती रही, जिससे निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आरोपित चालक ट्रैक्टर छोडक़र मौके से भाग निकला। देखते ही देखते दोनों वाहन पूरी तरह आग की चपेट में आ गए। बाद में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764929 Articles

Share this story