जोधपुर में मौसम बदला, कई इलाकों में हुई बारिश
मौसम बदला, कई इलाकों में हुई बारिश
लोगों को उमस से मिली राहत, जोधपुर में अब तक सामान्य से 17 फीसदी कम बरसात
जोधपुर, 12 अगस्त (हि.स.)। शहर में बुधवार को एक बार फिर मौसम बदला और कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त तक बारिश हो सकती है। इससे पहले मंगलवार को रात में बारिश हुई थी।
बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार 11 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 188.3 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 171.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 17.2 फीसदी कम है। मौसम विभाग की ओर से हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है लेकिन 14 से 16 अगस्त तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया और मौसम भी सामान्य रहेगा।
शहर के चांदपोल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदेवजी की गली में स्थित प्रसिद्ध बालाजी मंदिर में बुधवार को हादसा हो गया। मंदिर की पुरानी व जर्जर बालकनी अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। बालकनी गिरने की जोरदार आवाज सुनते ही आसपास के रिहायशी इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।
हादसे के वक्त सबसे राहत की बात यह रही कि मंदिर के नीचे या बालकनी के आसपास कोई श्रद्धालु या राहगीर मौजूद नहीं था। अन्यथा कोई गंभीर जनहानि हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही चांदपोल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से गिरे हुए मलबे के आसपास के क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही को रोक दिया। प्रथम दृष्टया मंदिर भवन की पुरानी और जर्जर स्थिति को ही बालकनी ढहने का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

